Barabanki City

आजादी के 78 साल बाद भागा अंधेरा, इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, पंखा चलते ही खिले बच्चों के चेहरे

सिद्धौर ब्लॉक में राजाबाग गांव के नौ घर पहली बार बिजली से जुड़े, 12 पोल लगाकर पहुंचाई गई सप्लाई, अब बच्चों की पढ़ाई आसान होगी, बाकी घरों में भी कनेक्शन देने की तैयारी

बाराबंकी, 4 अगस्त 2026:

बाराबंकी के सिद्धौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अरुई के राजाबाग गांव में आजादी के 78 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची है। फिलहाल अभी गांव के नौ घरों में बिजली की सप्लाई शुरू हुई तो पूरे गांव में खुशी का माहौल बन गया। वर्षों से डिबरी, मोमबत्ती के सहारे रहने वाले परिवारों के घर पहली बार रोशनी से जगमगा उठे। बच्चों ने पंखे और कूलर की हवा का आनंद लिया, वहीं कई बच्चे रात में बिजली की रोशनी में किताबें लेकर पढ़ाई करते नजर आए।

12 पोल लगाकर गांव तक पहुंचाई गई बिजली

राजाबाग गांव लंबे समय से बिजली सुविधा से वंचित था। जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने सौभाग्य ग्रामीण विद्युतीकरण फेस-3 योजना के तहत गांव को शामिल किया। इसके बाद यहां 12 नए बिजली पोल लगाए गए, ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया और पांडेयपुरवा गांव से लाइन खींचकर देवीगंज विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई शुरू कराई गई।

ये भी पढ़ें:

कई घरों को मिला कनेक्शन, बाकी की प्रक्रिया जारी

जेई दयाल चंद्र के मुताबिक गांव के करीब छह उपभोक्ताओं को फिलहाल बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं और उनकी केवाईसी भी पूरी हो चुकी है। बाकी घरों में भी जल्द कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है। बिजली आने के बाद ग्रामीण पंखे, फ्रिज, कूलर और एलईडी लाइट जैसे उपकरण खरीदने लगे हैं। आखिरकार विभाग की पहल से गांव में बिजली पहुंची। नंदकिशोर रावत, कल्लू रावत, राजू रावत, तेजराम रावत, हरिराम रावत, खुशीराम रावत, लल्लू रावत, शिवकेश रावत समेत कई परिवार अब पहली बार बिजली की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
barabanki-news-electricity-reaches-rajabag-village-after-78-years (2)

अब लोगों का जीवन व बच्चों की पढ़ाई होगी आसान

गांव में बिजली पहुंचने से सबसे ज्यादा खुशी बच्चों में देखने को मिली। अब उन्हें गर्मी और अंधेरे में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। परिवारों का कहना है कि बिजली आने से जीवन काफी आसान होगा और रोजमर्रा की कई परेशानियां खत्म हो जाएंगी। ग्राम पंचायत अरुई के प्रधान प्रतिनिधि मातादीन वर्मा ने बताया कि यह दलित आबादी वाला गांव वर्षों से बिजली का इंतजार कर रहा था। इसके लिए कई बार विभाग को पत्र भेजे गए थे।
barabanki-news-electricity-reaches-rajabag-village-after-78-years (3)

ये भी पढ़ें  अयोध्या : हनुमानगढ़ी के प्रसाद के लड्डू की शुद्धता पर सवाल... FSDA की जांच में दो नमूने फेल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button