Raebareli City

‘सीरियल ज्वेलरी चोरी’ से सनसनी : रायबरेली में एक ही जगह 5 सर्राफा दुकानों से लाखों का माल पार

शटर उखाड़कर दाखिल हुए नकाबपोश चोर, सोने-चांदी के जेवर, नकदी और CCTV DVR तक समेट ले गए, 10 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका, पुलिस कर रही जांच

विजय पटेल

रायबरेली, 4 अगस्त 2026:

यूपी के रायबरेली शहर में चोरों ने एक ही रात में पांच सर्राफा दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मिल एरिया क्षेत्र के तकिया चौराहे पर सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक-एक कर पांच ज्वेलरी दुकानों के शटर उखाड़े और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर तक लेकर फरार हो गए।
raebareli-news-serial-theft-in-5-jewellery-shops-takiya-chauraha (2)

वारदात का पता मंगलवार सुबह उस समय चला, जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे। टूटे शटर और बिखरा सामान देखकर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इन चोरियों में 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बदमाशों ने बलराम ज्वेलर्स, अनीता ज्वेलर्स, शुभम ज्वेलर्स, प्रिया ज्वेलर्स और पंकज ज्वेलर्स को निशाना बनाया।

ये भी पढ़ें:

खास बात यह रही कि पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से चोर सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि हाईवे किनारे स्थित इस व्यस्त बाजार में पर्याप्त रोशनी होने के बावजूद रात में नियमित पुलिस गश्त नहीं होती। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

घटनाओं की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार और अमावा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया जाएगा।
raebareli-news-serial-theft-in-5-jewellery-shops-takiya-chauraha (3)

इसके साथ ही आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। लगातार पांच दुकानों में हुई इस संगठित चोरी ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बकाएदारों पर नगर निगम का शिकंजा : 11 लाख बकाया पर विद्युत सेवा आयोग सील

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link