Hardoi City

हरदोई में इस ‘मुस्कान’ की शर्मनाक करतूत, शादी के वादे पर 6 साल तक यौन शोषण, युवती पहुंची थाने

19 साल की युवती ने युवक पर नाबालिग रहने के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया, गर्भवती होने पर एबॉर्शन कराने का भी आरोप, पहले दर्ज मुकदमे में दबाव बनाकर बयान बदलवाने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

हरदोई, 6 अगस्त 2026:

हरदोई में 19 वर्षीय युवती ने मुस्कान नामक युवक पर शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने पहले नाबालिग रहते उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में शादी का भरोसा देकर लगातार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर एबॉर्शन कराने का भी आरोप लगाया गया है। अब शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नाबालिग रहने के दौरान दुष्कर्म का आरोप

बता दें कि मेरठ जनपद में मुस्कान नामक युवती ने अमानवीय तरीके से पति की हत्या कर दी थी। अब हरदोई में मुस्कान नामक युवक ने गुल खिलाया। उसने छह साल तक युवती को हवस का शिकार बनाया। लगातार धोखा और शोषण के बाद अब युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। शहर में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह बघौरा निवासी मुस्कान उर्फ अनुराग सिंह को करीब छह साल से जानती है। उसके मुताबिक, जब वह करीब 15 साल की थी, तब खेत में घास काटने के दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके डर से वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी।

ये भी पढ़ें:

शादी का भरोसा देकर बनाता रहा संबंध

युवती का आरोप है कि पहली घटना के बाद आरोपी लगातार शादी का वादा करता रहा। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने कई बार उसकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि वह लगातार आरोपी की बातों में भरोसा करती रही क्योंकि उसे शादी का यकीन दिलाया जाता था।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

शिकायत के अनुसार, करीब चार साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी उसने शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाए रखे।

झांसा देकर दिल्ली ले गया, वहां भी बनाएं संबंध

युवती ने बताया कि 3 जून 2023 को आरोपी उसे शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया। वहां भी उसकी मर्जी के बिना कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। इस मामले में 4 जून 2023 को परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी थी। उस समय बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देने समेत अन्य धाराओं में आरोपी मुस्कान उर्फ अनुराग सिंह और एक अन्य आरोपी पुट्ठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

पहले केस में दबाव डालने का दावा

पीड़िता का आरोप है कि 2023 में दर्ज मुकदमे के दौरान आरोपी ने शादी का दबाव बनाकर उसके पक्ष में बयान दिलवा दिए थे। इसी वजह से वह उस समय खुलकर अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी नहीं दे सकी। युवती के मुताबिक, 25 जून 2026 को आरोपी उसके घर आया। इस दौरान जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं, अपमानित किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अब एक बार फिर से शहर कोतवाली पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  राजधानी समेत जिलों में स्कूल मर्जर के खिलाफ सपा महिला सभा ने खोला मोर्चा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button