National

Modi फिर Insta पर आए , Handloom डे पर कहा- GRWM वीडियो बनाइए, जानिए इसका मतलब

आज National Handloom Day के लिए पहले ही जारी किया वीडियो संदेश, लोगों से Handloom प्रोडक्ट खरीदने की अपील, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बुनकरों का साथ देने का आह्वान

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने National Handloom Day के मौके पर लोगों से भारतीय हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। अपने Instagram अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इसे सिर्फ एक दिवस के रूप में नहीं, बल्कि देश के बुनकरों, कारीगरों और छोटे कारोबारियों के समर्थन के रूप में मनाया जाए।

Handloom प्रोडक्ट के साथ छोटे-छोटे वीडियो बनाकर ‘गेट रेडी विद मी’ का संदेश दें

ये भी पढ़ें:

मोदी ने दो मिनट से लंबे इस वीडियो में लोगों से कहा कि वे अपने पसंदीदा Handloom प्रोडक्ट के साथ छोटे-छोटे वीडियो बनाकर ‘गेट रेडी विद मी’ (GRWM) का संदेश देकर सोशल मीडिया पर साझा करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसे वीडियो दुनिया तक भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा पहुंचाने का बेहतर जरिया बन सकते हैं।

स्वदेशी अपनाकर देश आत्मनिर्भर होगा

प्रधानमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि 7 अगस्त 1905 को अंग्रेजों के खिलाफ स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की वही भावना आज भी देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

फ्रेंडशिप डे वाला जोश दिखना चाहिए

उन्होंने फ्रेंडशिप डे का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे लोगों ने पूरे उत्साह के साथ Friendship Day मनाया, उसी तरह 7 अगस्त को Handloom Day भी मनाएं। इससे भारतीय बुनकरों, कारीगरों और छोटे व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। मोदी ने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा हथकरघा उत्पाद खरीदें और अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि भारत के Handloom की पहचान दुनिया भर तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें  नहीं रही एशिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी 'वत्सला', 100 वर्ष की आयु में हुआ निधन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button