National

CM Vijay Divorce Case में बड़ा मोड़, संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

फरवरी में दायर की थी Divorce Petition, कई बार टल चुकी थी सुनवाई, दोनों पक्ष पहले भी व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं हुए, अब 7 अगस्त की सुनवाई भी नहीं होगी

न्यूज डेस्क, 7 अगस्त 2026:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व साउथ सुपरस्टार सी जोसेफ विजय की निजी जिंदगी से जुड़े Divorce Case में बड़ा मोड़ आ गया है। उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने अपनी तलाक याचिका वापस ले ली है। इसके बाद शुक्रवार को चेंगलपट्टू अदालत में तय सुनवाई भी टल गई।

फरवरी में दायर की थी याचिका

संगीता ने इसी साल फरवरी में चेंगलपट्टू की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने आपसी मतभेदों का हवाला देते हुए शादी खत्म करने की मांग की थी। याचिका में एलिमनी के साथ चेन्नई के नीलांकरई स्थित घर में रहने की अनुमति भी मांगी गई थी।

ये भी पढ़ें:

कई बार टलती रही सुनवाई

इस मामले की सुनवाई पिछले कुछ महीनों में कई बार टली। पिछली सुनवाई में भी विजय और संगीता व्यक्तिगत रूप से अदालत नहीं पहुंचे थे। दोनों की तरफ से उनके वकीलों ने अदालत में पेश होकर अनुपस्थिति की वजह बताई थी। उसी दौरान अदालत ने अगली तारीख 7 अगस्त तय की थी।

याचिका वापस लेने से बदला घटनाक्रम

शुक्रवार को सुनवाई शुरू होने से पहले संगीता ने अपनी तलाक याचिका वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद अदालत में इस मामले पर आगे की सुनवाई नहीं हो सकी। फिलहाल याचिका वापस लेने के कारणों को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

1999 में हुई थी शादी

विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाज से अंतरधार्मिक विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे का जन्म अगस्त 2000 में हुआ था, जबकि 2005 में उनकी बेटी का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें  रिश्वत के ट्रैप के बाद विजिलेंस टीम को बनाया बंधक, 20 घंटे बाद खुला तहसील का ताला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button