Barabanki City

क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म, डॉक्टर का नाम लेकर कर्मचारी ने शाम तक रोका, वीडियो भी बनाया

शहर में छाया रोड पर स्थित क्लीनिक में हुई वारदात, शिकायत के बाद डॉक्टर ने आरोपी कर्मचारी का दिया साथ, भाई के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता, केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

बाराबंकी, 8 अगस्त 2026:

शहर के पॉश इलाके में स्थित एक निजी क्लीनिक में काम करने वाली 19 साल की युवती के साथ वहीं के कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। यही नहीं शिकायत करने पर बनाये गए वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शिकायत की तो भी आरोपी का पक्ष लिया गया। मामले में शनिवार को शहर कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शाम तक रुकने की बात कहकर क्लीनिक में रोका

शहर में ही रहने वाली 19 साल की युवती के मुताबिक, वह छाया से लखनऊ रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित एक क्लीनिक में काम करती है। रोजाना की तरह वो दिन में ड्यूटी पर थी। आरोप है कि वहां काम करने वाले कर्मचारी साहिल ने कहा कि डॉक्टर ने उसे शाम तक क्लीनिक में रुकने के लिए कहा है। युवती का कहना है कि उसने इसी बात पर भरोसा कर लिया।

ये भी पढ़ें:

मौका पाकर दुष्कर्म कर बनाया Video

Advertisement

युवती का आरोप है कि शाम को मौका पाकर क्लीनिक के कर्मचारी साहिल ने अश्लील हरकतें शुरू कीं। विरोध के बावजूद उसने क्लीनिक में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि घटना के बाद उसने किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

डॉक्टर से शिकायत की, नहीं मिली मदद

अगले दिन उसने क्लीनिक जाकर डॉक्टर को पूरी घटना बताई, लेकिन डॉक्टर ने विरोध दर्ज कराने के बजाय आरोपी का ही साथ दिया। इसके बाद डर की वजह से उसने क्लीनिक जाना छोड़ दिया। कुछ दिन बाद उसने पूरी बात अपने घरवालों को बताई।

भाई के साथ पहुंची कोतवाली, आरोपी फरार

पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन ने घटना की जानकारी देने के बाद शनिवार को उसके साथ शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के नदवा कॉलेज में अवैध विदेशी मेहमान! 3 दिन तक हॉस्टल में रहा फिलीपीन्स का नागरिक

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link