Sitapur City

पुलिस लाइन के बंद कमरे में मिली सिपाही की लाश, दुर्गंध फैलने पर तोड़ा दरवाजा, शराब के पाउच मिले

तीन दिन पुराना शव होने का अंदेशा, पिछले साल लखीमपुर-खीरी ट्रांसफर हुआ था लेकिन सरकारी आवास खाली नहीं किया, उन्नाव से आए परिजन, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

सीतापुर, 11 अगस्त 2026:

सीतापुर पुलिस लाइन के सरकारी आवास में सोमवार देर रात कांस्टेबल अजय कुमार का शव मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन के टाइप-1 आवास संख्या 142 से तेज बदबू आने की सूचना के बाद कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस उसे तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के फर्श पर 45 वर्षीय अजय कुमार मृत मिले।

नौ महीने पहले जिले से बाहर हो चुका था ट्रांसफर

मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले अजय कुमार का तबादला 21 नवंबर 2025 को लखीमपुर-खीरी के लिए कर दिया गया था और उनकी रवानगी भी हो चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने सीतापुर पुलिस लाइन का सरकारी आवास खाली नहीं किया था और वहीं रह रहे थे। आवास बंद होने के कारण किसी का ध्यान उधर नहीं गया लेकिन धीरे-धीरे दुर्गंध फैलनी शुरू हुई तो लोग अचरज में पड़ गए। बदबू की वास्तविक जगह का अंदाजा लगते ही अफसरों को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें:

शव के पास मिले शराब के पाउच

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कराया। फील्ड यूनिट ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में कमरे से शराब के सात खाली पाउच मिले हैं। फिलहाल किसी संघर्ष या बाहरी व्यक्ति के आने के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

करीब तीन दिन पहले हुई मौत की आशंका

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

ये भी पढ़ें  सीतापुर : पति ने जान का खतरा बताकर लगाई गुहार, कहा... पत्नी रात में बन जाती है 'नागिन'

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button