National

एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली, 16 नबंवर 2024

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी है उनकी पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है रोहित दूसरी बार पिता बन गए हैं इस तरह रोहित बेटी के बाद अब एक बेटे के भी पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित की पत्नी रितिका ने शुक्रवार 15 नवंबर को मुंबई में ही बेटे को जन्म दिया। फिलहाल अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हो सके, जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। खैर बेटे की जन्म की खुशियों में रोहित और रितिका को लेकर देश भर में फैंस ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। हालांकि, अभी तक रोहित या रितिका की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहली बार 2018 में बने थे पिता

भारतीय कप्तान ने दिसंबर 2015 में रितिका के साथ शादी की थी। इसके बाद दिसंबर 2018 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ था। अब नवंबर 2024 में भारतीय कप्तान के परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है और बेटी समायरा को एक छोटा भाई मिल गया है।

ये भी पढ़ें:

रोहित-रितिका की कब हुई  थी शादी

रोहित और रितिका की शादी 2015 में हुई थी। रितिका ने दिसंबर 2018 में बेबी गर्ल को जन्म दिया था. बेटी का नाम समायरा है। रोहित और रितिका की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रितिका पहले रोहित की मैनेजर थी इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई बाद में रोहित और रितिका ने शादी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें  शहर में संगीत का उत्सव, कैसरबाग में ट्रैफिक अलर्ट : कई मार्गों पर डायवर्जन लागू... जानें रूट प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button