National

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया का बड़ा फैसला, कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग पर नहीं लगेगा शुल्क

पहलगाम, 23 अप्रैल 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर पर्यटकों को निशाना बनाया और नाम पूछकर उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस भयावह घटना में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस संकट के बीच, घाटी में फंसे पर्यटकों के लिए एयर इंडिया ने एक राहत भरा फैसला लिया है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि वर्तमान हालातों को देखते हुए श्रीनगर से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए फ्लाइट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर कोई यात्री अपनी यात्रा को स्थगित करना चाहता है तो वह बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी फ्लाइट रीशेड्यूल कर सकता है। वहीं जो यात्री अपनी बुकिंग को कैंसल करना चाहें, उन्हें पूरी राशि रिफंड की जाएगी।

यह सुविधा 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी और इसका लाभ श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर मिलेगा। एयर इंडिया का यह कदम घाटी में फंसे पर्यटकों को राहत देने के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए एयर इंडिया ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
011-69329333 और 011-69329999। इन नंबर्स पर कॉल कर यात्री अपनी फ्लाइट की स्थिति, स्पेशल फ्लाइट्स और रीशेड्यूलिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

इस फैसले को लेकर यात्रियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों ने एयर इंडिया के इस कदम की सराहना की है। संकट की इस घड़ी में यह सुविधा लोगों को थोड़ी राहत देने वाली साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें  इजराइल संकट से सकुशल लौटे अखिलेश... ऐसे चला अंतरराष्ट्रीय रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link