Lucknow City

अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा ‘ऑपरेशन’, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, परिजन बोले… अभी कार्रवाई पूरी नहीं हुई

हरियाणवी सिंगर की दिनदहाड़े हत्या के बाद यूपी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, सोनीपत के सुमित और मोहित पर था 50-50 हजार का इनाम, गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा

लखनऊ/शामली, 31 अगस्त 2026:

हरियाणवी सिंगर एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश के शामली में सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों को ढेर कर दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान सोनीपत निवासी सुमित (24) और मोहित (22) के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उन्हें गोगी गैंग से जुड़े शूटर बता रही है।

इनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी भी घायल

पुलिस के मुताबिक शामली के औद्योगिक क्षेत्र में बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

अब शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में जुटी पुलिस

शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से पहले गोली चलाई गई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश मारे गए। पुलिस अब हत्याकांड में शामिल दो अन्य शूटरों सत्यम और आर्यन की तलाश में जुटी है। मालूम हो कि अंकित बालियान की हत्या गत बुधवार को शामली कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से निकलते समय की गई थी।

ankit-baliyan-murder-case-two-shooters-killed-encounter (2)

छानबीन में सामने आए सीसीटीवी वीडियो में अंकित जिम से निकलकर अपनी कार की तरफ जाते नजर आते हैं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचते हैं और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो जाते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकित को पांच गोलियां लगी थीं, जिनमें दो सिर में लगी थीं।

हत्या में शामिल थे चार शूटर, दो अन्य ने रेकी की

हत्या के बाद यूपी एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी थीं। शामली के अलावा गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली और सोनीपत के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में चार संदिग्धों को दो मोटरसाइकिलों से भागते हुए देखा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को चार शूटरों ने अंजाम दिया, जबकि दो अन्य लोगों के रेकी में शामिल होने की बात सामने आई।

अंकित के परिवार ने जताया मुख्यमंत्री योगी और पुलिस का आभार

अंकित के पिता सतवीर सिंह की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एनकाउंटर के बाद अंकित के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस का आभार जताया है। अंकित की पत्नी स्वाति ने कहा कि कार्रवाई से परिवार को कुछ राहत मिली है लेकिन जब तक बाकी आरोपी के खिलाफ एक्शन नहीं होता तब तक कार्रवाई पूरी नहीं मानी जा सकती।

अंकित की पत्नी
अंकित की पत्नी

राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रहे अंकित फिर बने सिंगर

शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी अंकित बालियान ने चोट के कारण राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी के रूप में अपना करियर छोड़ने के बाद हरियाणवी संगीत की दुनिया में पहचान बनाई थी। वह गायक, गीतकार और संगीतकार के तौर पर 50 से अधिक गानों पर काम कर चुके थे। उनकी दिनदहाड़े हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

ये भी पढ़ें  दुपट्टे से फांसी लगाकर पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस को सूटकेस में मिला शव, पति शक के दायरे में

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button