CrimeGorakhpur

गोरखपुर : खेत में मिली महिला की नग्न लाश, रेप कर हत्या का शक, मोबाइल-चप्पल भी मिले

झंगहा इलाके में सड़क किनारे खेत में आज सुबह देखा गया शव, आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, पुलिस को हत्या के बाद शव कहीं और से लाकर फेंके जाने का भी शक

गोरखपुर, 3 सितंबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में सड़क किनारे खेत में करीब 35 साल की महिला का शव मिला है। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।

मार्निंग वॉक पर निकले लोग सहम गए

मामला झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा गांव के भूमिहार टोला का है। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खेत में पड़े महिला के शव पर गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एक ग्रामीण ने शव को कपड़े से ढक दिया।

ये भी पढ़ें:

मौके से मिले मोबाइल, चप्पल

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन की। कुछ दूरी पर एक लोअर, चप्पल मोबाइल फोन मिला है। इन सामानों को कब्जे में लेकर पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मोबाइल की जांच से महिला के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

गले पर मिले चोट के निशान

पुलिस के मुताबिक, महिला के गले पर चोट के निशान हैं। शुरुआती जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। दुष्कर्म हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कहीं और हत्या कर शव फेंकने का शक

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की गई हो, इसके बाद शव को खेत में लाकर फेंका गया हो। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों, रास्तों समेत दूसरे संभावित स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आसपास के जिलों से मांगी जा रही मदद

महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों से संपर्क कर लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

ये भी पढ़ें  गर्मी शुरू होते ही ट्रेनों में पानी का गोरखधंधा... 'रेल नीर' लापता, चेकिंग में मिलीं लोकल ब्रांड की बोतलें

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button