Uttarakhand

हनोल जागरा मेले में इस बार दिखेगा नया रंग, One District-One Festival की तर्ज पर होगी तैयारी

धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस, 13 सितंबर की रात पारंपरिक जागर का आयोजन, 14 सितंबर को होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य व सफाई की खास व्यवस्था

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 3 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के देहरादून जिले में हनोल जागरा मेले को इस बार बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है। श्री महासू देवता मंदिर हनोल में 13 व 14 सितंबर को होने वाले मेले को One District-One Festival की तर्ज पर आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

13 सितंबर की रात होगा पारंपरिक जागर

ये भी पढ़ें:

13 सितंबर की रात हनोल में पारंपरिक जागर कार्यक्रम होगा। 14 सितंबर को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विभागों को पहले से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

ट्रैफिक प्लान से लेकर पार्किंग तक तैयारी

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में हुई बैठक में पुलिस व संबंधित विभागों को ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की भीड़ व वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाने के साथ यातायात पर निगरानी रखी जाएगी।

पानी, सफाई व टॉयलेट की व्यवस्था

मेले के दौरान पेयजल की कमी न हो, इसके लिए जल संस्थान को पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर भी लगाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में सफाई के लिए पर्याप्त सफाईकर्मी तैनात होंगे। मोबाइल टॉयलेट व अस्थायी शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी।

सड़कों की मरम्मत पहले पूरी करने के निर्देश

हनोल पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत, पैचवर्क व सफाई जैसे काम मेले से पहले पूरे करने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग व पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को इस संबंध में जिम्मेदारी दी गई है। आरटीओ को ओवरलोडिंग पर खास निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
hanol-jagra-mela-mahasu-devta-temple-dehradun-one-district-one-festival (2)

24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस

मेले में मेडिकल व्यवस्था के लिए पर्याप्त डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, दवाएं व उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली की निर्बाध सप्लाई के साथ तकनीकी खराबी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था रखने को भी कहा गया है।

विभागों को दी गई जिम्मेदारी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविन्द्र जुवांठा, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर विवेक सिंह कुटियाल, सदर स्याणा चमन सिंह, वरिष्ठ सदस्य चंदन राजगुरू, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: शासन में फेरबदल, 5 आईएएस अफसरों को दी गईं नई जिम्मेदारियां

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link