Uttar Pradesh

जन्माष्टमी से पहले योगी ने दी खुशियों की सौगातें, 7240 परिवारों को योजनाओं का उपहार, स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण

मथुरा में सीएम योगी ने संतों को किया सम्मानित, लाभार्थियों को बांटे चेक, प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और चाबियां, नन्हे-मुन्नों का कराया अन्नप्राशन, मातृशक्ति को दिए उपहार

मथुरा, 3 सितंबर 2026:

जन्माष्टमी से एक दिन पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्रजवासियों को विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ का उपहार दिया। इससे माहौल में उत्सव के रंग भर गए। मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण करने के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। 7240 लाभार्थियों को सहायता राशि वितरित की। कार्यक्रम में संतों का सम्मान हुआ तो नन्हे-मुन्नों के अन्नप्राशन से आयोजन में वात्सल्य का रंग भी घुला।

मुख्यमंत्री ने आयोजन से पहले एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक और चाबियां प्रदान की गईं। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले सपेरा संवर्ग के लाभार्थियों सहित जनप्रतिनिधियों, संतों, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किए।

संतों का सम्मान, कृष्ण के विविध रूपों की नृत्य प्रस्तुति

ये भी पढ़ें:

स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के लोकार्पण के दौरान योगी आदित्यनाथ और सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फोटो खिंचवाई। प्रेक्षागृह के निर्माण और विकास पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार करने वाले बटुकों से परिचय प्राप्त किया और संतों को माल्यार्पण, फल तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मंच पर वृंदावन के हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद 51 कलाकारों ने देश के विभिन्न राज्यों की नृत्य शैलियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूपों और भावों को जीवंत किया। प्रस्तुति की कोरियोग्राफी बीएचयू वाराणसी की कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा ने की।

बच्चों को गोद में लेकर दुलारा, खिलाई खीर

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर दुलारा-पुचकारा। बच्चों के माथे पर चंदन लगाया और उन्हें गुड़िया व खिलौने दिए। अन्नप्राशन संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाई। मातृशक्ति को उपहार और फलों की टोकरी भी भेंट की गई।
cm-yogi-mathura-janmashtami-gift-swami-haridas-prekshagriha-beneficiaries

स्टॉलों पर पहुंचे सीएम, योजनाओं की ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं समेत विभिन्न उत्पाद और सामग्री तैयार करने वाले लोगों से उनके काम और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने कार्यों और उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इन लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री के हाथों लाभ सम्मान

मनोज कुमार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख रुपये का चेक, अर्चना को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड का टूल किट और तोरण सिंह को मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.20 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र मिला। शैलेंद्र सिंह को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख रुपये, पुष्पेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के तहत 80 हजार रुपये का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। डॉ. प्रिंसेज चक्रवर्ती और डॉ. रजत द्विवेदी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
cm-yogi-mathura-janmashtami-gift-swami-haridas-prekshagriha-beneficiaries (3)

मुरारी लाल को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 65 हजार रुपये, राजवीर सिंह को दुग्ध प्रसंस्करण के लिए 8.75 लाख रुपये और सौरभ कुमार वर्मा को मसाला प्रसंस्करण के लिए 4.12 लाख रुपये से अधिक का चेक मिला। अजय को डिजिटल लाइब्रेरी और पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर चयन के लिए प्रशस्ति पत्र तथा पायल को लाड़ली वन एवं वृहद पौधरोपण के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। श्यामवती और ममता को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र व चाबी मिली, जबकि सुखदेई को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।

रिटायर्ड आईएएस अफसर की पुस्तक का हुआ विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1980 बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आराधना जौहरी की पुस्तक का विमोचन भी किया। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर ब्रज की धरती पर विकास, सम्मान, संस्कृति और जनकल्याण का यह संगम खास आकर्षण का केंद्र रहा।

ये भी पढ़ें  काशी का अर्बन रोपवे : यात्रियों के लिए सुविधाओं का पिटारा खोलेगी हवा में उड़ान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button