Hardoi City

आबकारी मंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पोस्ट ने पकड़ा तूल, FIR दर्ज

फेसबुक पोस्ट को लेकर भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, शिकायतकर्ता ने मोहित अग्रवाल पर लगातार गलत व मनगढ़ंत पोस्ट डालने का लगाया आरोप,नरेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अजीत सिंह बब्बन समेत कई नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का दावा, सोशल मीडिया पोस्ट की डिटेल देकर रखी कार्रवाई की मांग

हरदोई, 11 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई में सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अशरफटोला निवासी मुदित बाजपेयी ने कोतवाली शहर में मोहित अग्रवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मोहित अग्रवाल फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार गलत व मनगढ़ंत पोस्ट डाल रहे हैं।

कई नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

मुदित बाजपेयी ने आरोप लगाया है कि मोहित अग्रवाल पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, भाजपा हरदोई जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश अग्रवाल समेत शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

राजनीतिक छवि खराब करने का लगाया आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, इन पोस्ट के जरिए संबंधित नेताओं की सामाजिक व राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसी को देखते हुए मोहित अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। मुदित बाजपेयी ने अपनी शिकायत के साथ सोशल मीडिया पोस्ट की डिटेल भी सौंपी है। बता दें कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल हरदोई सदर विधानसभा से विधायक हैं। उनके पिता नरेश अग्रवाल भी पूर्व मंत्री व विधायक रह चुके हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट सामने आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है।

ये भी पढ़ें  प्रेम जाल, धमकी और अश्लील फोटो, शादी के बाद भी बेटी को किया बदनाम, पिता ने उठाया ये कदम

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button