Lucknow City

22 दिन की मासूम को नहीं मिला इलाज! सांप के डसने के बाद तीन अस्पतालों के चक्कर, मां की गोद में बच्ची ने तोड़ा दम

लखनऊ के मोहनलालगंज से शर्मनाक तस्वीर, पहले सीएचसी ने किया रेफर, सिविल अस्पताल में सांप की फोटो मांगने का आरोप, झलकारी बाई पहुंचते-पहुंचते थम गई नवजात की सांस

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 12 सितंबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला दर्दनाक मामला निगोहां क्षेत्र के उदयपुर गांव से सामने आया है। जहरीले सर्प के डसने से गंभीर हुई महज 22 दिन की नवजात बच्ची को समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। मां मासूम को गोद में लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक दौड़ती रही लेकिन आखिरकार उसकी आंखों के सामने बेटी ने दम तोड़ दिया।

निगोहां के ग्राम क्उदयपुर निवासी दिलीप कुमार अपनी पत्नी पूजा और तीन बेटियों सावनी, तृषा व 22 दिन की नवजात बेटी के साथ रहते हैं। पूजा के मुताबिक उनके पति तीन दिन पहले बैजनाथ धाम कांवड़ यात्रा पर गए थे। गुरुवार रात वह तीनों बेटियों के साथ बेड पर सो रही थीं। देर रात जहरीले सर्प ने नवजात के बाएं हाथ की उंगली में डस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।

ये भी पढ़ें:

घबराए परिजन मासूम को लेकर मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने तत्काल उपचार शुरू करने के बजाय बच्ची को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचे तो आरोप है कि वहां भी इलाज शुरू करने के बजाय डसने वाले सांप की फोटो मांगी गई। फोटो नहीं होने की बात कहने पर बच्ची को झलकारी बाई अस्पताल रेफर कर दिया गया।

lucknow-mohanlalganj-22-day-old-baby-snake-bite-death-hospital (2)

मां पूजा बच्ची को गोद में लेकर वहां पहुंची लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूजा उसे सीने से लगाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। इसकी जानकारी मिलने पर पिता दिलीप कांवड़ यात्रा बीच में छोड़कर घर के लिए रवाना हो गए। उनके पहुंचने के बाद परिजन बच्ची का अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, मोहनलालगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिवाकर ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  लुलू माल कर्मी की मौत में आरोपी छोड़ने का आरोप, थाने में हंगामा-मारपीट...9 हिरासत में

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link