Uttarakhand

पौड़ी में बागवानी ने पकड़ी रफ्तार, 30 हजार किसानों को मिला योजनाओं का लाभ, आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर

पिछले छह वर्षों में 20,132 लाभार्थियों को दिए गए निःशुल्क फल पौध, सेब व कीवी जैसे फलों की फसलों को दिया जा रहा बढ़ावा, अन्नदाताओं को हाईटेक बनाने के लिए आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 14 सितम्बर 2026ः

पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की किस्मत बदलने के लिए धामी सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिससे वे खुद को आत्मनिर्भर बना सकें। इसी में से एक है बागवानी। सरकार की कोशिश है कि बागवानी किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बने। योजनाओं के तहत किसानों को फल पौध उपलब्ध कराने के साथ पॉलीहाउस, सिंचाई, जल संरक्षण, घेरबाड़ और आधुनिक बागवानी तकनीकों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक इन योजनाओं के माध्यम से जनपद के 30,286 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

पर्वतीय परिस्थितियों के अनुरूप दी जा रहीं सुविधाएं

जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने बताया कि जनपद में किसानों को उनकी आवश्यकताओं और पर्वतीय परिस्थितियों के अनुरूप बागवानी से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले छह वर्षों में 20,132 लाभार्थियों को निःशुल्क फल पौध वितरित किए गए। इसके माध्यम से नए फल उद्यान विकसित करने और पुराने बगीचों में फलदार पौधों का विस्तार करने में किसानों को सहायता मिली। जनपद में सेब और कीवी जैसी फल फसलों को बढ़ावा देने के साथ किसानों को आधुनिक उत्पादन तकनीकों से भी जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

pauri-garhwal-horticulture-schemes-30000-farmers-free-fruit-plants-polyhouse (2)

पॉलीहाउस स्थापना योजना से 921 लोगों को दिया गया लाभ

उन्होंने बताया कि संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 वर्ग मीटर पॉलीहाउस स्थापना योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 921 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। इसके साथ ही कीवी पौधों के लिए ट्रैलिस सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और घेरबाड़ जैसी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को उत्पादन बढ़ाने व फसलों को सुरक्षित रखने में सहयोग दिया गया। बागवानी फसलों के लिए सिंचाई सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 3,093 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वहीं, किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी देने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

प्रशिक्षण में वैज्ञानिक फसल प्रबंधन की दी गई जानकारी

पिछले छह वर्षों में 2,295 लाभार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें वैज्ञानिक फसल प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि विभागीय योजनाओं के माध्यम से लाभ प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या विभिन्न वर्षों में व्यापक पहुंच रही है। वर्ष 2020-21 में 3,467, 2021-22 में 5,586 और 2022-23 में 7,428 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 4,115, 2024-25 में 4,486 और 2025-26 में 5,204 लाभार्थी लाभान्वित हुए।

किसानों को उत्पादन के बेहतर अवसर देने की कोशिश

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने और किसानों को अधिक लाभकारी फसलों से जोड़ने में बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग का प्रयास है कि फल उत्पादन, संरक्षित खेती, सिंचाई और आधुनिक तकनीकों से अधिक से अधिक किसानों को जोड़कर उन्हें उत्पादन के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। योजनाओं के माध्यम से किसानों को दी जा रही सुविधाओं से जनपद में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

ये भी पढ़ें  टिहरी लेक को मेगा प्रोजेक्ट से मिलेगी ग्लोबल पहचान, सोलर एनर्जी, कल्चर और टूरिज्म पर होगा फोकस

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link