Raebareli City

Gen-Z पर राजा भैया की दो टूक, बोले- संस्कृति से कटे तो पहचान का संकट बढ़ेगा

पर्चा लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान कथित भारत विरोधी नारों पर जताई आपत्ति, विदेशी फंडिंग के आरोपों पर उठाए सवाल, युवाओं से सभ्यता व मर्यादा से जुड़े रहने की अपील

विजय पटेल

रायबरेली, 14 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार में आयोजित शिव महापुराण कथा के मंच से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने Gen-Z को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आधुनिक सोच के साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति व मर्यादाओं से भी जुड़ा रहना चाहिए। राजा भैया ने युवाओं को देश व समाज की मौजूदा चुनौतियों के प्रति सजग रहने की बात कही।

Gen-Z संस्कृति पर उठाए सवाल

राजा भैया ने कहा कि Gen-Z शब्द का हमारी सभ्यता, संस्कृति और आदर्शों से कोई नाता नहीं है। नई पीढ़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी जड़ों से जुड़े रहने की है। युवाओं को अपनी संस्कृति व परंपराओं की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिकता अपनाने के साथ अपनी पहचान व मर्यादाओं को भूलना ठीक नहीं है।

ये भी पढ़ें:

पर्चा लीक के प्रदर्शनों पर भी बोले

कुंडा विधायक ने पर्चा लीक के विरोध में हुए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि वह मूल मुद्दे के खिलाफ नहीं हैं। उनका विरोध प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा व कथित भारत विरोधी नारों से है। आतंकियों की जयजयकार होती रही। उन्होंने कहा कि किसी मांग को लेकर प्रदर्शन करना अलग बात है, लेकिन विरोध के दौरान देश के खिलाफ नारेबाजी को सही नहीं ठहराया जा सकता।

raja-bhaiya-gen-z-culture-identity-paper-leak-protest-foreign-funding (2)

विदेशी फंडिंग को लेकर लगाए आरोप

राजा भैया ने विदेशी फंडिंग के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने मिडिल ईस्ट, पाकिस्तान व यूरोप की कुछ शक्तियों की भूमिका पर सवाल उठाए। हालांकि मंच से इन आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया।

शास्त्र के साथ शस्त्र की बात

राजा भैया ने लोगों से सजग व मजबूत बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञान व परंपरा की रक्षा के लिए शास्त्र की समझ जरूरी है, वहीं जरूरत पड़ने पर शस्त्र धारण करने की भावना भी होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  रायबरेली में अवैध खनन बना मौत का गड्ढा : मिट्टी धंसने से दो लोगों की दबकर मौत, दो अन्य गंभीर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link