Uttarakhand

पीएम मोदी के बर्थडे पर उत्तराखंड में सेवा का संकल्प, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिखेगा अभियान का रंग

विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, अभियान को प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कर्मियों का होगा सम्मान

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 14 सितंबर 2026ः

पीएम मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से उत्तराखंड में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले इस अभियान को प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

हर जिले में मॉनिटरिंग करेंगे नोडल अधिकारी

अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग से लेकर प्रचार-प्रसार तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजित कार्यक्रमों की फोटो और वीडियोग्राफी कराकर उन्हें विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि इनका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचे। जनभागीदारी को बढ़ाते हुए सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

ये भी पढ़ें:

रक्तदान, स्वच्छता और सेवा कार्यों पर जोर

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ‘आशीर्वाद का दीया’ समेत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का अवसर सेवा और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संगठन के साथ समन्वय कर अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के निर्देश दिए।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास व योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव कमेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रुचि भट्ट, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, हिमानी वैष्णव सहित विभिन्न जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  क्रिकेटर स्नेहा राणा की बल्ले-बल्ले... उत्तराखंड के CM धामी ने दी 50 लाख रुपये देने की घोषणा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link