Varanasi

‘कान दर्द’ से 6 घंटे खड़ी रही फ्लाइट, विमान से उतरे यात्रियों का हंगामा, दिल्ली से आया दूसरा पायलट

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मचा हंगामा, 178 यात्री बोर्डिंग के बाद विमान में बैठे थे, अचानक पायलट ने ड्यूटी करने से मना किया, CISF की टीम ने यात्रियों को समझाकर विमान से उतारा, दिल्ली से दूसरा पायलट बुलाए जाने के बाद शाम 5:45 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई फ्लाइट

वाराणसी, 15 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के पायलट ने कान में तेज दर्द की शिकायत के बाद विमान उड़ाने से मना कर दिया। उस समय 178 यात्री विमान में सवार हो चुके थे। पायलट के ड्यूटी पर नहीं आने की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने नाराजगी जताई। करीब छह घंटे की देरी के बाद दूसरे पायलट की व्यवस्था कर फ्लाइट को बेंगलुरु के लिए रवाना किया जा सका।

11:55 बजे थी बेंगलुरु की फ्लाइट

इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6559 को सोमवार दोपहर करीब 11:55 बजे वाराणसी से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरनी थी। यात्रियों की सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी थी। Boarding की प्रक्रिया के बाद सभी 178 यात्री विमान में बैठ गए थे। इसी दौरान पायलट ने अचानक कान में तेज दर्द होने की बात कही। तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उसने विमान उड़ाने से इनकार कर दिया।

यात्रियों ने एयरलाइंस प्रशासन पर जताई नाराजगी

पायलट के विमान नहीं उड़ाने की जानकारी मिलने के बाद यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया। एयरलाइंस प्रशासन के खिलाफ विरोध शुरू हो गया। यात्रियों की एयरलाइंस कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देखकर एयरपोर्ट पर तैनात CISF की QRT टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया। इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में बैठाया गया। एयरलाइंस की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की बात कही गई।
varanasi-airport-indigo-flight-delay-pilot-ear-pain-bengaluru (2)

ये भी पढ़ें:

दिल्ली से बुलाया गया दूसरा पायलट

फ्लाइट को रवाना करने के लिए एयरलाइंस मैनेजमेंट ने दूसरे पायलट की व्यवस्था शुरू की। इसके लिए दिल्ली से आ रही दूसरी फ्लाइट के जरिए पायलट को वाराणसी बुलाया गया। पायलट के पहुंचने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 6E 6559 ने शाम करीब 5:45 बजे वाराणसी से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। इस पूरी प्रक्रिया के चलते 178 यात्रियों को करीब छह घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
varanasi-airport-indigo-flight-delay-pilot-ear-pain-bengaluru (3)

Advertisement

एक हफ्ते में दूसरी बार हुई ऐसी स्थिति

बाबतपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को लेकर इस महीने यह दूसरी ऐसी घटना बताई जा रही है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने भी अचानक तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया था। हैदराबाद से दूसरे पायलट को बुलाया गया था। नए पायलट के चार्ज संभालने के बाद फ्लाइट करीब चार घंटे की देरी से मुंबई के लिए रवाना हो सकी थी।

ये भी पढ़ें  Varansi Human Trafficking Case: टिकट, एडवांस देकर नौकरी का झांसा, ट्रेन से 9 नाबालिग रेस्क्यू

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link