ElectionsLucknow City

तीन-तिकड़म से गठबंधन तक, केशव मौर्य ने अखिलेश को घेरा, बोले- भाजपा की हैट्रिक तय

सपा के 2022 के गठबंधन की दिलाई याद, जातीय समीकरणों पर भी साधा निशाना, नेतृत्व पर उठाए सवाल, UP Election 2027 से पहले भाजपा की हैट्रिक का किया दावा

लखनऊ, 18 सितंबर 2026:

यूपी के आगामी UP Assembly Election 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बयानबाजी तेज है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट के जरिए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की रणनीति, गठबंधन के साथ कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराने से लेकर जातीय समीकरणों तक का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

2022 के गठबंधन की दिलाई याद

केशव मौर्य ने अपने पोस्ट में कहा कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में तीन-तिकड़म कर सपा ने राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा से हाथ मिलाने के साथ कई वजूद वाले नेताओं को अपने दल में शामिल कराया था। इसके बावजूद वह भाजपा को सत्ता से नहीं हटा सकी। उन्होंने कहा कि सपा के सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरण धरे के धरे रह गए।

नेतृत्व पर भी साधा निशाना

डिप्टी सीएम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास न कोई दृष्टिकोण है न विश्वसनीय नेतृत्व। उन्होंने दावा किया कि जनता का भरोसा भी सपा में कतई नहीं है। केशव मौर्य के मुताबिक इस बार भी सपा का जातीय समीकरणों और खोखले नारों का खेल धरा का धरा रह जाएगा।

ये भी पढ़ें:

अखिलेश की पैंतरेबाजी पर उठाया सवाल

केशव मौर्य ने अपने पोस्ट में सीधे सपा मुखिया अखिलेश यादव की चुनावी रणनीति को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव की कोई भी पैंतरेबाजी तीसरी बार भी भाजपा की बाजी नहीं पलट पाएगी।

भाजपा की हैट्रिक का किया दावा

डिप्टी सीएम ने पोस्ट के आखिर में दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की हैट्रिक तय है और तीसरी बार भी कमल ही खिलेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब UP Election 2027 को लेकर भाजपा, सपा समेत दूसरे दलों की तरफ से नए राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिशें तेज हैं। केशव मौर्य इससे पहले भी 2027 में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनने का दावा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें  बाल दिवस पर याद किये गए चाचा नेहरू... बच्चों ने काटा केक, खेलकूद कर जीते इनाम

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link