Lucknow City

PCS Transfers: UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 13 अफसर इधर से उधर, पांच जिलों के ADM बदले

कुशीनगर से कानपुर और अयोध्या से कासगंज तक बदली प्रशासनिक कमान, राजस्व से लेकर नगर निकाय और निदेशालयों तक नई तैनाती

लखनऊ, 19 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने शनिवार को 13 PCS अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया। इनमें पांच जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM) भी शामिल हैं। नई तैनाती में जिला प्रशासन के साथ नगर निकाय, राजस्व, विकास प्राधिकरण, उच्च शिक्षा, आयुर्वेद, मत्स्य और सहकारी चीनी मिल संघ जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे अहम बदलाव कुशीनगर, अयोध्या, कानपुर नगर और कासगंज जैसे जिलों में हुआ है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर बनाया गया है। मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को एडीएम (नगर), अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह अब एडीएम (नगर), कानपुर नगर होंगे। कानपुर नगर के मौजूदा एडीएम (नगर) आलोक कुमार गुप्ता को एडीएम (वित्त एवं राजस्व), कासगंज भेजा गया है।

प्रशासनिक फेरबदल का असर चित्रकूट और सहारनपुर में भी दिखा है। चित्रकूट के एडीएम (न्यायिक) एवं उपसंचालक चकबंदी अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, लखनऊ बनाया गया है। राजस्व परिषद के विशेष कार्याधिकारी सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर की जिम्मेदारी मिली है। मथुरा की एसडीएम कंचन को एडीएम (न्यायिक), चित्रकूट बनाया गया है।

uttar-pradesh-pcs-officers-transfer-list-thirteen-officers-shifted-lucknow

इसके अलावा प्रतापगढ़ के एसडीएम जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ और बरेली विकास प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज भेजा गया है। हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण का सचिव और बरेली की एसडीएम निधि डोडवाल को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

शाहजहांपुर के अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी तथा भदोही के एसडीएम भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भी प्रदेश में बड़े स्तर पर IAS-PCS अधिकारियों की तैनाती बदली जा चुकी है।

ये भी पढ़ें  लखनऊवासियों के लिए नववर्ष का तोहफा : बिना दफ्तर गए मिनटों में ‘फास्टपास’ से पास होगा मकान का नक्शा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link