Gorakhpur

Gorakhapur शुभम हत्याकांड: पत्नी से हंसी-मजाक पर था शक, व्हाट्सएप चैट देखकर बनाया मर्डर का प्लान

सामने ही रहता था शुभम, चैट पढ़ने के बाद ही पत्नी और चचेरे भाई के रिश्ते पर हुआ शक, पहले समझाया फिर हत्या की बनाई योजना, 15 सितंबर को वारदात की कोशिश नाकाम होने के दो दिन बाद तख्त पर सोते समय किए चार वार

गोरखपुर, 20 सितंबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में BSc फर्स्ट ईयर के छात्र कार्तिकेय उर्फ शुभम (19) की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भाई संतोष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक संतोष को शक था कि शुभम का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। पत्नी के मोबाइल में दोनों की चैट पढ़ने के बाद वह शुभम से नाराज था। 17 सितंबर की सुबह उसने घर में सो रहे शुभम पर बांके से वार कर हत्या कर दी।

पत्नी से हंसी-मजाक बंद करने को लेकर पहले समझाया भी

संतोष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुभम उसके घर के सामने रहता था। जुलाई से वह उसकी पत्नी से ज्यादा हंसी-मजाक करने लगा था। दोनों के बीच लंबी बातचीत होती थी। संतोष के मुताबिक उन्हें बातचीत और हंसी-मजाक के दौरान दोनों का व्यवहार बदला हुआ लगा। इसी वजह से उसके मन में शक पैदा हुआ। एक दिन उसने पत्नी के मोबाइल में शुभम के साथ हुई चैट पढ़ ली। इसके बाद उसने पत्नी से इस बारे में बात की। संतोष का दावा है कि दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। उसने शुभम को भी समझाया, लेकिन उसका शक दूर नहीं हुआ।

15 सितंबर को पहुंचा था हत्या करने

पूछताछ में संतोष ने बताया कि उसने शुभम की हत्या की योजना बना ली थी। 15 सितंबर की रात वह उसे मारने के इरादे से पहुंचा, लेकिन शुभम जाग गया। इसके बाद वह वहां से लौट आया और दूसरे मौके का इंतजार करने लगा। 16 सितंबर की रात करीब आठ बजे संतोष शुभम को खाना देने उसके घर गया था। खाना देने के बाद वह वापस लौट आया। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे वह फिर शुभम के घर पहुंचा।

ये भी पढ़ें:

gorakhpur-shubham-murder-case-cousin-santosh-mishra-arrested-whatsapp-chat-suspicion (2)

तख्त पर सो रहे शुभम पर किए चार वार

पुलिस के मुताबिक संतोष ने देखा कि शुभम घर के अंदर तख्त पर सो रहा था। उसने बांके से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद वह वहां से निकल गया। शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद शुभम के दो दोस्त रोज की तरह उसे टहलने के लिए जगाने पहुंचे। तख्त पर खून देखकर दोनों घबरा गए। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जांच में लगी थीं पुलिस की आठ टीमें

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि शुभम के बड़े पिता नागेंद्र मिश्रा ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। हत्या के खुलासे के लिए आठ पुलिस टीमों को लगाया गया था। टीमों ने गांव और आसपास लगे 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान करीब 300 मोबाइल नंबरों के CDR की पड़ताल की गई। पुलिस को संतोष, उसकी पत्नी और शुभम के बीच विवाद की जानकारी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय बाद तीनों के बीच अचानक बातचीत बंद हो गई थी।

ग्रामीणों से पूछताछ में मिला सुराग

पुलिस टीम ने गांव के करीब 27 लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी मिली। पुलिस ने CDR और दूसरे सुरागों को आपस में जोड़ा तो शक संतोष पर गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में संतोष ने शुभम की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें  81 शिक्षकों को ‘गुरु दक्षिणा’! सम्मान के साथ बढ़ेगी नौकरी और मुफ्त सफर का तोहफा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link