Sitapur City

Sitapur News : कॉलेज में धार्मिक किताबों को लेकर बवाल, विहिप ने खोला मोर्चा, प्रबंधक पर FIR

गैर मुस्लिम छात्रों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप, दूसरे धर्म की किताबें देकर छात्रों से पूछे गए सवाल, जवाब न देने पर अपमानित करने का दावा, अभिभावकों को भी किताबें बांटने की शिकायत, प्रधानाचार्य व एक अन्य भी नामजद

सीतापुर, 20 सितंबर 2026:

यूपी के सीतापुर जिले के तंबौर कस्बे में संचालित एक निजी इंटर कॉलेज में गैर मुस्लिम छात्रों के साथ भेदभाव और धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री उत्तम सिंह की तहरीर पर कॉलेज के प्रबंधक अजीज गौरी, प्रधानाचार्य मोहम्मद एजाज अहमद और एक शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे धर्म की किताबें देने का आरोप

दरअसल तंबौर कस्बे में गैर मुस्लिम छात्रों को इस्लामिक साहित्य से जुड़ी किताबें देने का मामला अचानक सुर्खियों में आया। इस दौरान इसकी भनक हिंदूवादी संगठन विहिप को लगी। इसी के बाद विहिप के विभाग मंत्री उत्तम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। शिकायत में आरोप लगाया कि रेडियस इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया जाता है। उनका दावा है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रों को दूसरे धर्म से जुड़ी किताबें दी जाती हैं। शिकायत के मुताबिक, अगले दिन उन्हीं किताबों में मौजूद सामग्री के आधार पर विद्यार्थियों से सवाल पूछे जाते हैं। सही जवाब नहीं देने पर छात्रों को अपमानित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

sitapur-radius-inter-college-religious-books-controversy-vhp-fir-tambour (2)

ये भी पढ़ें:

हिंदी दिवस कार्यक्रम में भी किताबें बांटने का दावा

उत्तम सिंह ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आए अतिथियों और अभिभावकों को भी धर्म विशेष से जुड़ी किताबें दी गईं। उन्होंने कॉलेज के प्रबंधक अजीज गौरी, प्रधानाचार्य मोहम्मद एजाज अहमद और एक शिक्षक द्वारा धार्मिक भावनाओं को प्रभावित करने वाला मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। छात्रों के साथ अभिभावकों से भी जानकारी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें  सरेआम बेइज्जती के बाद रो पड़ा BJP नेता, Video वायरल कर दी जान देने की चेतावनी, FIR दर्ज

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link