Lucknow CityUttar Pradesh

UP में शिक्षकों का बड़ा ऐलान : 23 अक्टूबर को हर मंडल में धरना, MLC चुनाव के लिए भी फूंका बिगुल

संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर गरजेगा यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ, मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन, सात क्षेत्रों में एमएलसी प्रत्याशियों की घोषणा, 31 अक्टूबर तक बढ़ी सदस्यता की तारीख

लखनऊ, 21 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को लखनऊ के गांधी भवन में हुई राज्य परिषद की बैठक में संगठन ने 23 अक्टूबर को प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। मंडलीय समस्याओं को लेकर संघ के पदाधिकारी संबंधित संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपेंगे।

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र की अगुवाई और महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा के संचालन में हुई बैठक में आंदोलन के साथ-साथ आगामी विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर भी मंथन हुआ। प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र और महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव के सफल और सुचारू संचालन के लिए राज्य परिषद ने एक समिति गठित करने का फैसला किया है। समिति की घोषणा अध्यक्ष और महामंत्री जल्द करेंगे।

uttar-pradesh-teachers-association-protest-october-twenty-third-mlc-candidates-lucknow (2)

ये भी पढ़ें:

संघ ने सात क्षेत्रों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम भी तय कर दिए हैं। इनमें वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, लखनऊ खंड से जगजीवन प्रसाद शुक्ल, बरेली-मुरादाबाद से डॉ. सुनीत गिरि, आगरा से डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया, मेरठ से डॉ. सुशील कुमार पुंडीर, वाराणसी से चौधरी दिनेश चंद्र रॉय और मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अमित जैन शामिल हैं।

बैठक में संगठन की सदस्यता पर भी चर्चा हुई। सदस्यता की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी गई है। इस तरह संघ ने आंदोलन के साथ चुनावी तैयारियों को भी धार देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : मस्जिद के पास कांवड़िया पर हमले के छह आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, अन्य की तलाश

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link