Uttarakhand

Dehradun News : धामी का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर सस्पेंड, दूषित पानी से दो लोगों की गई थी जान

नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले पर सीएम गंभीर, बोले- जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को कठोर कार्रवाई की दी चेतावनी

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण दो लोगों की मौत और 300 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल निगम के छह वरिष्ठ व कनिष्ठ अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सीएम ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को जनस्वास्थ्य से जुड़े प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार रात यह कार्रवाई की गई। निलंबित अधिकारियों में जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के सहायक अभियंता एवं अपर सहायक अभियंता और पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण कई दिनों पहले दो लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग बीमारी पड़ गए थे।

ये भी पढ़ें:

बता दें कि एक दिन पहले सीएम धामी के निर्देश पर NEET UG 2026 की राज्य केंद्रीयकृत काउंसिलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के मामले में कार्रवाई की गई थी। सरकार के अनुसार अब तक आठ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं और उनकी प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है। सरकार का कहना है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बिना मान्यता अवैध मदरसों के संचालन का मामला

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link