Uttarakhand

देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, केंद्र सरकार का फूंका पुतला, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज कांग्रेस का एस्लेहॉल चौक पर जोरदार प्रदर्शन, नेताओं ने लगाया लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप, छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का लगाया आरोप

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 22 जुलाई 2026:

दिल्ली में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने और कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में देहरादून में कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में एस्लेहॉल चौक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया गया। नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के लिए सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है।

ये भी पढ़ें:

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के समर्थन में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना और युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय है। उनका आरोप था कि सरकार संवाद से बचकर विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
dehradun-congress-protest-rahul-gandhi-detention-effigy-burnt (2)

डॉ. गोगी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें और युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, सुनीता प्रकाश, जसविंदर सिंह मोटी, अनूप कपूर, अरुण शर्मा, सरिता बिष्ट, संजय शर्मा, रामबाबू, गीताराम जैसवाल, वीरेंद्र पंवार, मोनिका चौधरी, अभिषेक तिवारी, पूनम खंडारी, सावित्री थापा, जितेंद्र जित्तू, सलमान, सुनील थपलियाल, शकील मंसूरी, राहुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  BJP के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का आगाज, सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने थामा पार्टी का दामन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button