Varanasi

Varansi News: 10वीं पास पति ने मजदूरी कर पत्नी को कराया BEd, नौकरी मिलते ही तोड़ा रिश्ता, थाने पहुंचा मामला

Husband Wife Dispute : पत्नी पर बिना बताए कई दिन घर से बाहर रहने का आरोप, बच्चों से मिलने से रोकने की शिकायत, सिपाही होने का रौब दिखाकर थाने बुलाकर धमकाया, पति ने पत्नी, ससुर व दो सालों के खिलाफ लिखाई एफआईआर

वाराणसी, 22 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक मामला सामने आया है। शिवपुर थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी माता प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी ममता यादव, ससुर व सालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पति का आरोप है कि उसने मजदूरी करके पत्नी को BA, MA और BEd तक पढ़ाया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई। बाद में पत्नी की आबकारी विभाग प्रयागराज में सरकारी नौकरी लग गई तो उसके व्यवहार में बदलाव आ गया।

प्लंबर युवक की 2011 में हुई थी शादी

माता प्रसाद की शादी 17 मई 2011 को चौबेपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी ममता यादव के साथ हुई थी। पति का कहना है कि शादी के समय वह 10वीं तक पढ़ा था और प्लंबर मजदूर के तौर पर काम करता था, जबकि ममता इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी। उसने मजदूरी से होने वाली कमाई से पत्नी की आगे की पढ़ाई कराई। ममता ने BA, MA और BEd की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की।

आबकारी विभाग में सिपाही बनते ही 2020 से अलग रहने लगी

पढ़ाई पूरी होने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह परिवार के लोगों से आए दिन विवाद करती थी और अलग रहने की बात कहती थी। पति के मुताबिक वर्ष 2020 से पत्नी परिवार से अलग रहने लगी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में पत्नी की आबकारी विभाग प्रयागराज में महिला पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति हुई। पति का दावा है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी उसे उसकी कमाई और काम को लेकर नीचा दिखाने लगी।

ये भी पढ़ें:

मजदूर कहकर कई बार अपमानित किया

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी कई-कई दिन बिना बताए घर से बाहर रहती थी। उसके बारे में पूछने पर विवाद करती और गाली-गलौज करती थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पत्नी उसे मजदूर बताकर अपमानित करती थी। पत्नी बिना उचित कारण उसके घर से 48 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम की सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी और कलाई घड़ी अपने भाई आशीष यादव के साथ लेकर चली गई। माता प्रसाद का कहना है कि जब वह अपने बच्चों से मिलने की कोशिश करता है तो पत्नी उसे मिलने नहीं देती। आरोप है कि वह कहती है कि बच्चों से मिलोगे तो उन्हें भी मजदूर बना दोगे।

ससुराल पक्ष पर भी धमकी देने का आरोप

पति ने अपनी शिकायत में पत्नी के पिता नखड़ू यादव, भाई आशीष यादव और भाई सतीश यादव पर भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जब उसने पत्नी के व्यवहार की शिकायत उसके मायके वालों से की तो उसे ही अपशब्द कहे गए। माता प्रसाद ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे झूठे आपराधिक मुकदमे में फंसाने और नौकरी का प्रभाव इस्तेमाल कर जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

प्रभाव दिखाकर थाने बुलाया, धमकाया भी

ममता अपने भाई सतीश यादव के साथ उसके घर पहुंची। पति का आरोप है कि दोनों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर लंबे समय तक जेल में सड़ाने और जान से मरवाने की धमकी दी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी सरकारी कर्मचारी होने का प्रभाव दिखाकर उसे और उसके परिवार के लोगों को पुलिस के जरिए बार-बार थाने बुलाकर परेशान कराती है। माता प्रसाद यादव ने पत्नी ममता यादव, उसके पिता नखड़ू यादव, भाई आशीष यादव और भाई सतीश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें  Varansi : पिता की चिता बुझने पर होटल लौटा परिवार, कुछ घंटे बाद कमरे में मिली मां-बेटे की लाश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link