Prayagraj

हाईवे पर अचानक बंद हुई बस, यात्रियों ने काटा हंगामा, रोडवेज के अफसरों ने ऐसे मनाया

लखनऊ से प्रयागराज आ रही बस कंजिया-कौड़िहार के बीच तकनीकी खराबी से रुकी, सुनसान जगह काफी देर तक फंसे रहे यात्री, वैकल्पिक इंतजाम नहीं होने पर शुरू हुआ विरोध, परिवहन निगम ने दूसरी बस भेजकर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया

प्रयागराज, 26 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में लखनऊ से आ रही रोडवेज बस तकनीकी खराबी के चलते हाईवे पर बंद हो गई। नवाबगंज क्षेत्र में कंजिया और कौड़िहार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रुकने के बाद चालक ने उसे दोबारा चलाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात और सुनसान जगह पर काफी देर तक बस खड़ी रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

सुनसान जगह पर बस खराब होने से बढ़ी परेशानी

यह बस लखनऊ के चारबाग डिपो से प्रयागराज आ रही थी। रूट डायवर्जन के चलते बस को नवाबगंज से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते प्रयागराज लाया जा रहा था। रूट के मुताबिक इसे झूंसी होते हुए सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने बनाए गए अस्थायी बस अड्डे तक पहुंचना था।

इंतजार लंबा हुआ तो यात्रियों ने जताया विरोध

इससे पहले हाईवे पर ही बस खराब होने के बाद यात्रियों को काफी देर तक दूसरी सवारी का इंतजार करना पड़ा। रात का वक्त और सुनसान जगह होने व मौके पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने हंगामा कर अपनी परेशानी जताई और जल्द दूसरी बस उपलब्ध कराने की मांग की। ड्राइवर व कंडक्टर के हाथ-पांव फूल गए। अफरातफरी में अफसरों को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें:

परिवहन निगम ने घंटों बाद भेजी दूसरी बस

मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बाद यूपी रोडवेज ने दूसरी बस का इंतजाम किया। दूसरी बस को मौके पर भेजकर यात्रियों को प्रयागराज रवाना कराया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। बस में तकनीकी खराबी किस वजह से आई, इसकी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें  MNNIT की BTech छात्रा से प्रोफेसर ने किया रेप, पहले जीता भरोसा, डिग्री रोकने की धमकी दी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link