Madhya Pradesh

एमडी ड्रग्स की तस्करी, एमपी नगर थाने के पास दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों की कीमत

भोपाल,25 नवंबर 2024

एमपी नगर स्थित यस बैंक के पास एमडी ड्रग्स की तस्करी करते दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली सूचना के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम साजिद खान उर्फ किट्टू और नवेद अली हैं, जो क्रमशः रतलाम और भोपाल के निवासी हैं।पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से 19.7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए पुलिस की सख्त कोशिशों का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : हाईवे पर पलटा भूसी लदा ट्रक, दो बाइक सवारों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link