Lucknow City

Lucknow Airport की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, 352 मजदूरों की जान बची, सामान निकालने में 2 झुलसे

एयरपोर्ट परिसर पीवीसी पैनल से बने तीन मंजिला आवास में सिलेंडर से खाना बनाते समय लगी आग, नौ दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जले

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह (अमौसी) इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब मजदूरों की कॉलोनी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीन मंजिला आवास परिसर से धुएं का गुबार व आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। इस हादसे के दौरान वहां करीब 352 मजदूर मौजूद थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अपना सामान बचाने की कोशिश में दो मजदूर झुलस गए जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट परिसर में टाटा प्रोजेक्ट्स की ओर से मजदूरों के रहने के लिए पीवीसी पैनल से तीन मंजिला अस्थायी आवास बनाए गए थे। मंगलवार सुबह एक मजदूर सिलेंडर से खाना बना रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। शुरुआत में छोटी नजर आई आग ने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया और तेजी से पूरे पीवीसी आवासों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।

lucknow-airport-labour-colony-fire-352-workers-rescued (2)

ये भी पढ़ें:

आग फैलते ही मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम और पुलिस सक्रिय हुई और सभी मजदूरों को भवन से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि आग पूरी तरह फैलने से पहले ही करीब साढ़े तीन सौ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement

हालांकि इसी दौरान अपना सामान निकालने की कोशिश कर रहे निर्मल और राहुल आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

lucknow-airport-labour-colony-fire-352-workers-rescued (3)

आग इतनी भीषण थी कि इसका असर आवास के बड़े हिस्से पर पड़ा। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जल गए, जबकि ऊपर के हिस्से भी आग की चपेट में आने से प्रभावित हुए हैं। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने के कारण आसपास के इलाके में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम के साथ सरोजनीनगर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सबसे बड़ी राहत यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें  वैश्विक निवेश ने यूपी की तस्वीर में भरे रंग... एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर तेज कदम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link