Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड : CBI की जांच तेज, बीजेपी के पूर्व विधायक से की घंटों पूछताछ

टीम ने सुरेश राठौड़ से शिवालिक गेस्ट हाउस में मामले से जुड़े बिंदुओं पर किए सवाल-जवाब, दुष्यंत गौतम के सिक्किम का राज्यपाल बनने के बाद मामला फिर गरमाया, विपक्षी कर रहे विरोध

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 18 अक्टूबर 2026ः

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद इस मामले को और हवा मिल गई है। विपक्षियों ने गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करने के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई है। वहीं, सीबीआई की जांच भी तेज हो गई है। सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। टीम ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से करीब तीन से चार घंटे तक पूछताछ की। बताया गया कि टीम राठौड़ को उनके आवास से शिवालिक गेस्ट हाउस लेकर पहुंची, जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए।
ankita-bhandari-case-cbi-inquiry-suresh-rathore (2)

‘जांच एजेंसी का कर रहे पूरा सहयोग’

सुरेश राठौड़ ने कहा कि वह सीबीआई की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी जांच एजेंसी के साथ सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे जो भी सवाल पूछे, उनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया। पूछताछ के दौरान अभिनेत्री उर्मिला से संबंधित सवाल भी चर्चा में रहे। पूर्व विधायक ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। हालांकि सीबीआई ने उनसे किन बिंदुओं पर पूछताछ की और इस दौरान क्या जानकारी सामने आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

माता-पिता ने की थी सीबीआई अफसरों से बात

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपी गई है। इसी सिलसिले में जांच टीम हरिद्वार पहुंची और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की। इस कार्रवाई को जांच के तहत तथ्यों और संबंधित पहलुओं की पड़ताल के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल सीबीआई की ओर से पूर्व विधायक से पूछताछ के बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अंकिता के माता-पिता ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई मुख्यालय जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की थी। अधिकारियों ने निष्पक्ष विवेचना करने का आश्वासन दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  कांवड़ यात्रा: शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक की जानी हकीकत, मेले की सुरक्षा के लिए बनाई प्लानिंग

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link