Hardoi City

Hardoi News : होटल के कमरों में हो रही थी जिस्मफरोशी, पुलिस की रेड में पकड़े गए चार जोड़े, मालिक-मैनेजर पर केस

संडीला स्थित होटल में देर रात कई थानों की पुलिस टीम ने मारा छापा, फॉरेंसिक टीम को मिली आपत्तिजनक सामग्री, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरदोई, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी के हरदोई जिले के संडीला कस्बे में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से चार जोड़ों को पकड़ा गया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान आपत्तिजनक सामान बरामद किया। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ संडीला थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
hardoi-news-sandila-hotel-flesh-trade-police-raid (2)

पुलिस को देख होटल में मची अफरातफरी

पुलिस को बहुत पहले से होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सही समय छापा मारने की रणनीति बनी। इसके बाद कई थानों की फोर्स ने अफसरों के साथ होटल की ओर रुख किया। रात का समय होने के कारण किसी को छापे की भनक तक नहीं लगी। पुलिस टीम अचानक पहुंची तो रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी को बचाव का कोई रास्ता भी नहीं सूझा। होटल में अफरातफरी मच गई।

कमरों में मिली आपत्तिजनक सामग्री व चार जोड़े

पुलिस टीम ने एक के बाद एक कमरों के दरवाजे खुलवाए। अंदर चार जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखकर इनके चेहरे पर हवाइयां उड़तीं रहीं। फॉरेंसिंक टीम ने कमरों के साथ अन्य स्थानों पर गत्ते में रखी आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर अपने कब्जे में ली। कमरों की तलाशी के दौरान मिले चार जोड़ों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

ये भी पढ़ें:

नई तहसील के पीछे बना है होटल, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी

पता चला कि नई तहसील के पीछे स्थित राज होटल का मालिक व मैनेजर देहव्यापार के लिए होटल का खुलकर प्रयोग करते थे। यहां लंबे समय से ये कारोबार चल रहा था। संडीला थाने होटल मालिक व मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब ये पता कर रही है कि होटल संचालक देह व्यापार में लिप्त युवतियों को कहां से लाते थे। इनकी सप्लाई चेन कहां से जुड़ी है। आसपास रहने वाले लोगों ने होटल पर कार्रवाई को लेकर पुलिस की सराहना की है।

ये भी पढ़ें  टावर पर बच्चों संग चढ़ा युवक, घंटों चलती रही मनाने की कोशिश, चिट्ठी में लगाये ये आरोप

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link