Uttarakhand

अमित शाह के दौरे से पहले देहरादून में सुरक्षा का कड़ा पहरा, धामी ने परखीं तैयारियां

केंद्रीय गृहमंत्री की कल परेड ग्राउंड में होगी जनसभा, सीएम ने मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वार सहित अन्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, यातायात व आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 5 नवंबर 2026:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर धामी सरकार और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी चौकसी बढ़ा दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश और निकास द्वार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समय से और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं। सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

सीमाओं से लेकर होटलों तक पुलिस की निगरानी

गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने पूरे जनपद में सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है। सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर बने बैरियरों के साथ ही शहर के आंतरिक मार्गों पर भी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रमुख बाजारों, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

Advertisement

अमित शाह के दौरे से पहले देहरादून में सुरक्षा का कड़ा पहरा, धामी ने परखीं तैयारियां (2)

पुलिस की टीमें होटल व धर्मशालाओं में कर रहीं जांच

होटल, धर्मशालाओं और अतिथि गृहों में ठहरे लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें इन स्थानों पर लगातार जांच कर रही हैं। परेड ग्राउंड के आसपास भी पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन का जोर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने पर है। गृहमंत्री के दौरे से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं।

अमित शाह की रैली में 40 हजार की भीड़ जुटने का दावा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में पार्टी ने 35 से 40 हजार लोगों के जुटने का दावा किया है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि शाह को सुनने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। हरिद्वार में उनकी सभा में एक लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनसभा प्रदेश की राजनीतिक दिशा और आगामी चुनावी रणनीति को धार देगी।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: सौ मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों ने दम तोड़ा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link