Uttar Pradesh

“नारायणी नदी में फंसी नाव, 300 किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुशीनगर में देर रात उतरे।”

कुशीनगर,20 दिसंबर 2024

कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील के रेता इलाके में गुरुवार रात एक नाव नारायणी नदी की बीच धारा में फंस गई, जिसमें लगभग 300 लोग सवार थे। यह लोग नदी पार कर अपने खेतों से लौट रहे थे, जब नाव का इंजन बंद हो गया और वह अनियंत्रित होकर बहने लगी। इसके बाद नाव दो धाराओं के बीच रेत में फंस गई। नाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, साइकिल, महिला और बच्चे सवार थे, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई आई।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव और मोटरबोट की मदद से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाला। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी लोग सकुशल बाहर आ गए। तमकुहीराज के तहसीलदार कुंदन वर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "सरकारी स्‍कूल में 10 दिन में तीसरी बार चोरी, बच्‍चों का राशन और खिलौने-बरतन ले गए"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link