Uttar Pradesh

ऐंबुलेंस में शराब की तस्करी, फिल्मी अंदाज का वीडियो वायरल।

अलीगढ़,20 दिसंबर 2024

अलीगढ़ जिले में एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस से शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग शराब की पेटियां ठेके से एंबुलेंस में रखते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक शराब ठेके की है। जांच में पता चला कि शराब को शादी समारोह में परोसने के लिए ले जाया जा रहा था। शादी में कई हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए थे, और तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया गया क्योंकि एंबुलेंस की चेकिंग आमतौर पर नहीं होती।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शराब की पेटियां एंबुलेंस में रखने का वीडियो किसी व्यक्ति ने चुपके से बना लिया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "25 लाख की लॉटरी का झांसा, ठगों के जाल में फंसी लड़की ने जहर खाकर दी जान"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link