Uttar Pradesh

अमेठी : रात को रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस… कड़ाके की ठंड में यात्रियों ने लगाया धक्का

आदित्य मिश्र

अमेठी, 30 दिसंबर 2024:

यूपी रोडवेज की खटारा बसें अक्सर मुसाफिरों की परेशानी की वजह बन रही हैं। अमेठी में रविवार रात एक बस खराब हो गई तो कड़ाके की ठंड में यात्रियों को धक्का लगाना पड़ा। धक्का लगाते यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

धक्का लगाते यात्रियों का वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें:

बस अमेठी के अंबेडकर तिराहे पर खराब हुई थी। बताते हैं कि बीती रात लखनऊ से रोडवेज बस अमेठी जा रही थी। बस स्टॉप से कुछ दूर पहले बस सड़क पर खराब हो गई। बस स्टार्ट नहीं हुई तो यात्रियों की मदद ली गई। बस में मौजूद यात्री धक्का लगाते हुए बस को स्टॉप की तरफ ले जाने लगे। इसी बीच रोडवेज की खस्ताहाल बस का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बस के ड्राइवर ने कहा कि सेल्फ खराब होने की वजह से बस बीच सड़क में खड़ी हो गई थी।

Advertisement

सपा ने परिवहन मंत्री और योगी सरकार पर साधा निशाना

रोडवेज बस के खराब होने पर समाजवादी पार्टी ने निशाना साधा है। बस को धक्का लगाते लोगों की फोटो के साथ अपने एक्स हैंडल पर लिखा… जनता पूरा किराया भी दे और बस में धक्का भी लगाए। यात्रियों को ऐसी सुविधा दे रहे हैं हमारे परिवहन मंत्री। शर्म करो योगी सरकार।

ये भी पढ़ें  12 करोड़ की कार खरीदने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बनी उर्वशी रौतेला, जानिए कैसे जीती हैं अपनी लग्जरी लाइफ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link