Uttar Pradesh
आगरा: पत्नी की हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी, शादी को सिर्फ 8 महीने हुए थे

आगरा,30 दिसंबर 2024
आगरा के बाह इलाके में शादी के आठ महीने बाद एक दंपति की दर्दनाक मौत से हड़कंप मच गया। बिजौली गांव में धीरज (24) ने अपनी पत्नी किरन (20) की हत्या कर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव देखे। धीरज का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि किरन बिस्तर पर मृत पड़ी थी और उसके सिर पर चोट के निशान थे।परिजनों के मुताबिक, धीरज और किरन के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।
रविवार रात भी दोनों ने खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में जाकर बात की थी। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। किरन के मायकेवालों को भी बुलाया गया है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।






