Uttar Pradesh

इटावा : कंपनी गार्डन में टहलने पर भी टिकट… भड़के सपाई, किया प्रदर्शन

अशरफ अंसारी

इटावा, 4 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा के सिविल लाइन इलाके में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क (कंपनी गार्डन) में प्रवेश पर टिकट लगाए जाने से आम लोगों के साथ सपाइयों ने भी नाराजगी जताई है। शनिवार को सपा के नेता और कार्यकर्ता कंपनी गार्डन में पहुंच गए और टिकट की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

बोले… खुली हवा पर नहीं लगने देंगे टैक्स

ये भी पढ़ें:

सपा नेता उदयभान यादव ने कहा कि टिकट लगाकर डॉ. राम मनोहर लोहिया का अपमान किया जा रहा है। कहा कि हम लोग रोज कंपनी गार्डन में टहलने के लिए आते हैं लेकिन इस पर टैक्स लागू कर दिया है। आम लोगों की खुली हवा पर भी टैक्स लगाया जा रहा है। हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे।

Advertisement

सुबह 9 बजे तक मुफ्त प्रवेश के चाहिए डीएम का आदेश

मालूम हो कि जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह के आदेश पर 1 जनवरी से कंपनी गार्डन में प्रवेश पर टिकट लागू कर दिया गया है। टिकट का दाम 5 रुपये है। मासिक टिकट की कीमत 100 रुपये और सालाना के 1000 रुपये देने होंगे। प्रवेश पर टिकट लगाए जाने से वहां सुबह और शाम टहलने वाले लोग नाराज हैं। दूसरी तरफ, जिला उद्यान अधिकारी का कहना है कि सुबह 9 बजे तक प्रवेश को फ्री रख सकते हैं लेकिन इसके लिए जिलाधिकारी का आदेश जरूरी है।

ये भी पढ़ें  सनसनीखेज : वाराणसी में व्यापारी ने खुद को किया शूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link