Uttar Pradesh

चाइनीज मांझे से युवक की मौत, पुलिस ने चलाया अभियान

मेरठ,7 जनवरी 2025

मेरठ में चाइनीज मांझे से हुए एक हादसे में युवक सुहेल की गर्दन कटने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त नवाजिश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चाइनीज मांझा सुहेल की गर्दन में फंस गया और उसकी मौत हो गई। नवाजिश की नाक भी कट गई और उसका ऑपरेशन किया गया। इस हादसे ने इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया। स्थानीय लोग और परिजनों ने मांग की कि चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

घटना के बाद पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और मेरठ के लोहिया नगर तथा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्रों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन बोरी चाइनीज मांझा बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, और इससे पहले भी कई हादसों में लोग घायल हुए हैं या अपनी जान गंवा चुके हैं।

ये भी पढ़ें  पिता की नगरी में पुत्र के उत्सव की धूम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link