CrimeUttar Pradesh

मिर्ज़ापुर : पत्नी से यारी के शक पर दोस्त को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तारी पर खुलासा

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर 11 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में अड़गड़ानंद आश्रम के पास मृत मिले युवक विकास मौर्य की हत्या की गई थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के दोस्त प्रदीप चौहान निवासी सुल्तानपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पत्नी से संबंध के शक पर विकास की हत्या की थी। राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन भरूहवां निवासी विकास मौर्या की हत्या के संबंध में उसके पिता बाबूलाल मौर्या ने 10 जनवरी को चुनार कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने छानबीन के बाद प्रदीप चौहान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बाइक तथा मृतक का मोबाइल बरामद किया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक प्रदीप ने पूछताछ में बताया गया कि विकास उसका परिचित था। पत्नी से अवैध संबंध के शक पर उसने योजना बनाकर विकास मौर्या की गला दबाकर हत्या करके शव, कपड़ा व मोबाइल को छिपा दिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सारनाथ मिनी जू में बर्ड फ्लू का खौफ, जानवरों के सैम्पल टेस्ट को भेजे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link