Uttar Pradesh

लखनऊ : पॉश इलाके में मंत्री आवास के पास अवैध दुकानों पर गरजा एलडीए का बुलडोजर

लखनऊ, 18 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके डालीबाग में मंत्री आवास के सामने खाली पड़े बड़े एरिया में अवैध रूप से सजीं कबाड़ व फर्नीचर की अस्थायी दुकानों और झुग्गियों पर शनिवार को एलडीए ने बुलडोजर चला दिया। अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान के तहत विकास प्राधिकरण ने 20-22 अस्थायी दुकानों को धराशाई कर दिया।

पहले दी थी चेतावनी, कब्जेदारों ने किया विरोध

मालूम हो कि एलडीए कि दस्ता गत सोमवार को भी पहुंचा था लेकिन भारी विरोध के चलते एक्शन नहीं लिया जा सका। प्रशासन ने अवैध दुकानें हटाने के लिए तीन दिन का वक्त दिया था जिसके बाद शनिवार को एलडीए की टीम ने पहुंच कर सरकारी जमीन पर लंबे समय से कारोबार कर रहे लोगों को अवैध बताते हुए बुल्डोजर चलाया। एक्शन के दौरान कब्जेदारों ने इसका विरोध किया और समय मांगा।

ये भी पढ़ें:

बिना नोटिस के हटाने का आरोप

Advertisement

एलडीए की कार्रवाई के दौरान वहां के लोगों का कहना था कि एलडीए ने बिना नोटिस के यहां से हटा दिया जो गलत है। हम लखनऊ के रहने वाले हैं तो क्यों अवैध बताया जा रहा है? दूसरी तरफ प्रशासन का आरोप है कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बांग्लादेश के लोगों को पनाह दिए हैं।

ये भी पढ़ें  शामली एनकाउंटर: शहीद इंस्पेक्टर के अंतिम संस्कार में बिलखा परिवार, बेटी बोली- 'पापा, आज कुछ तो बोलो।'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link