CrimeHimachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश : हत्या के 17 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, चंडीगढ़ से हुआ गिरफ्तार

हमीरपुर, 31 जनवरी 2025

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के जसाई गांव में 2008 में भूमि विवाद को लेकर 10वीं कक्षा के एक छात्र की हत्या के आरोपी व्यक्ति को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले कई सालों से अपनी पहचान छिपाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में रह रहा था और उसने फर्जी आधार कार्ड बनाए थे।


आरोपी की पहचान कन्हैयालाल के रूप में हुई है जो 2008 में अपने दो भाइयों के साथ जसाई गांव में किसान के रूप में काम करता था। उसने जमीन विवाद को लेकर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष नाम के लड़के की हत्या कर दी थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन बाद में वह फरार हो गया और तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी को 2009 में भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भगत सिंह ने कहा कि शुरुआती तलाशी उत्तर प्रदेश में की गई, जहां से आरोपी रहता है।

ये भी पढ़ें:

पुलिस को बाद में जानकारी मिली कि वह पंजाब के रूपनगर में सिख बनकर रह रहा है.

Advertisement


सिंह ने बताया कि पुलिस के घोषित अपराधी सेल को एक गुप्त सूचना मिली कि वह चंडीगढ़ में है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

ये भी पढ़ें  केरल : फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पुलिस ने शख्स को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link