Ho Halla SpecialNationalUttar Pradesh

अयोध्या : राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को ब्रेन हेमरेज, लखनऊ में भर्ती

अयोध्या, 3 फरवरी 2025:

राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है।

मेडिकल जांच में दिमाग में ब्लड क्लॉटिंग की पुष्टि हुई, जिसके चलते उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। विशेषज्ञों की टीम उनकी निरंतर निगरानी कर रही है।

34 वर्षों से रामलला की सेवा कर रहे सत्येंद्र दास

ये भी पढ़ें:

आचार्य सत्येंद्र दास 1992 में विवादित ढांचे के विध्वंस के बाद राम जन्मभूमि परिसर में पूजन व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किए गए थे। वर्तमान में वे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधीन मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। भव्य राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद भी वे नियमित रूप से रामलला की पूजा-अर्चना कर रहे थे। उनके अस्वस्थ होने की खबर से श्रद्धालु चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें  मिल्खा सिंह से तेज भाग रहा चीटर मीटर! संजय सिंह का वार, 3 मई से यूपी में बड़े आंदोलन का ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link