Uttar Pradesh

अयोध्या में 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

अयोध्या, 27 अगस्त

राम की नगरी में सोमवार शाम एक बच्ची (6) के साथ एक शख्स ने छेड़खानी की। बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।
घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। किसी भी तरह अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के मुताबिक, बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इसे लेकर गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात है। मामले की जांच जारी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फोर्स तैनात कर दी है कि और आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें:

ज्ञातव्य है कि एक अन्य मामले में कुछ दिनों पहले भदरसा में भी एक 4 वर्षीया दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था जिसके बाद कई बड़ी कार्रवाई की गई है।

कुछ ही घंटे में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया । मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था जिसे महाराजगंज के ही ऐमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें  हर अस्पताल पर नजर, हर सुविधा की पड़ताल, UP के हेल्थ सेक्टर में सुधार का बड़ा अभियान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button