DelhiNational

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित, केंद्र सरकार ने की घोषणा

नई दिल्ली, 29 मार्च 2025

केंद्र सरकार ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार, 28 मार्च को केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह घोषणा की।  शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान में कहा, “समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले संविधान निर्माता हमारे बाबा साहेब पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

बाबा साहेब के कट्टर अनुयायी माननीय प्रधानमंत्री जी ने यह निर्णय लेकर देश की भावनाओं का सम्मान किया है।”  आधिकारिक सूचना के अनुसार, देशभर में औद्योगिक संस्थानों सहित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय सोमवार, 14 अप्रैल को बंद रहेंगे। भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित अधिकारियों को इस निर्णय के बारे में सूचित करें।

ये भी पढ़ें  सपा के PDA को मजबूत करेंगे बड़े मुस्लिम चेहरे, अखिलेश की साइकिल पर सवार होंगे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link