National

विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार से 4 करोड़ नकद और प्लॉट, खेल अकादमी खोलेंगी

चंडीगढ़,12 अप्रैल 2025

हरियाणा की जानी-मानी महिला पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में मेडल से चूकने के बावजूद बड़ी सम्मान राशि से नवाजा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में तकनीकी कारणों से फाइनल मुकाबले से पहले बाहर हो चुकीं विनेश ने 4 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की मांग की थी, जिसे सरकार ने न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि उसके साथ एक प्लॉट भी देने की घोषणा की।

विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में पहुंचीं थीं, लेकिन मुकाबले से पहले उनके वजन में 100 ग्राम की अधिकता पाई गई, जिसके कारण उन्हें अयोग्य करार देकर बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने उन्हें ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट के बराबर मानते हुए समान पुरस्कार देने का ऐलान किया था।

विधानसभा सत्र के दौरान विनेश ने इस बात की याद दिलाई थी, जिसके बाद सरकार ने 4 करोड़ रुपये के साथ सरकारी नौकरी या प्लॉट का विकल्प रखा। विनेश ने नकद राशि और प्लॉट का विकल्प चुना, जिसे सीएम ऑफिस ने अंतिम मंजूरी के लिए अग्रेषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

इस सम्मान को लेकर विनेश ने ट्वीट करते हुए सरकार का आभार जताया और कहा कि यह सिर्फ पुरस्कार नहीं, बल्कि उस सपने को साकार करने का जरिया है जिसे वे वर्षों से देखती आई हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी एक खिलाड़ी भर की नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि के तौर पर हजारों युवाओं के सपनों की भी है।

Advertisement

विनेश ने घोषणा की है कि इस पुरस्कार राशि का उपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी की स्थापना में किया जाएगा, जिससे युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं और प्रेरणा मिल सके। उन्होंने अपील की कि यह सपना अकेले उनका नहीं बल्कि पूरे समाज का है और इसे मिलकर पूरा किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें  Tricycle से Hearing Aid तक…यूपी सरकार दे रही है दिव्यांगजनों को ये सुविधाएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link