Uttar Pradesh

बहराइच के बाद यूपी के सुल्तानपुर में भी भेड़िये की दहशत

सुलतानपुर, 10 सितंबर,2024

निराई कर रहें किसान पर भेड़िए ने किया हमला: ग्रामीणों में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले में भेड़िये का आतंक अभी बरकरार है और अब सुल्तानपुर ज़िले में भी इसकी मौजूदगी सामने आ गयी।

अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव में धान के खेत में निराई कर रहे राजाराम (65) किसान पर सोमवार की शाम पीछे से आकर एक भेड़िए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में कार्य कर रहे लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तो भेड़िया नदी की तरफ भाग गया किन्तु किसान द्वारा बचाव करने के के दौरान दोनों हाथों की हथेलियों में दांत और पंजे के घाव हो गए।

राजाराम को लोगो द्वारा एंबुलेंस से अखंडनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ले जाया गया। चोटिल की हालात सामान्य है किन्तु ग्रामीण क्षेत्र में भेड़िये की दहशत फैल गयी है। सूचना पर थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह, राजस्व निरीक्षक एवं वन विभाग के कर्मचारी सीएससी पहुंचे और घायल से घटना के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी लेने के बाद घटना स्थल गए। उपचार के पश्चात घायल को घर जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें:

वन विभाग के अधिकारी के अनुसार भेड़िया नहीं जंगली सियार रहा होगा नदी किनारे प्रायः जंगली सियार देखें जाने की सूचनाएं मिलती रहती है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया ही था।

ये भी पढ़ें  छवि खराब करने पर कमेटी का निर्णय... श्री विंध्यधाम से 8 पंडा 15 दिन के लिए निष्कासित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link