Uttar Pradesh

बाराबंकी का लेखपाल ले रहा था 20 हजार की रिश्वत, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ दबोचा

लखनऊ, 24 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ की विजिलेंस टीम ने पड़ोस के बाराबंकी जनपद में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल संजय सैनी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाराबंकी की तहसील फतेहपुर में तैनात चकबंदी लेखपाल संजय सैनी एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपये लेते पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर क्षेत्र के निंदूरा ब्लॉक अन्तर्गत बहरौली में जमीन की पैमाइश के नाम पर एक व्यक्ति से लेखपाल रिश्वत की मांग कर रहा था। उस व्यक्ति ने विजिलेंस के अधिकारियों से शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस टीम ने शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई।

जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय सैनी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कुर्सी रोड पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय सैनी के खिलाफ लखनऊ के विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  कूड़े से बनी सस्ती CNG, वाहन चला रही सिर्फ ₹5 कम कीमत पर!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link