DelhiNational

भद्दे विज्ञापन व अश्लील कंटेंट परोस रहे थे 25 ओटीटी एप्स… सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025:

केंद्र सरकार ने ऑनलाइन अश्लील सामग्री परोसने के मामले में कड़ा कदम उठाते हुए 25 ओटीटी एप्स को बैन कर दिया है। ये सभी एप्स निर्धारित नियम कानूनों को तोड़कर ये काम कर रहे थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आदेश जारी कर देश भर में इनका एक्सेस ब्लाक कर दिया है।

केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को ये इनपुट मिला था कि तमाम ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स आपत्तिजनक अशोभनीय विज्ञापन और अश्लील कंटेंट प्रसारित कर रहे हैं। इस प्रसारित सामग्री से कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। इसी के बाद मंत्रालय ने इन सभी पर कार्रवाई करते हुए देश भर में एक्सेस ब्लॉक करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के दायरे में ULLY, BigShots, ALTT, Desiflix जैसे 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स आये हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर : डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का हल्ला बोल, पैदल मार्च कर प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link