EducationNational

यूपी बोर्ड परीक्षा : अफसर की पत्नी के कॉलेज में धड़ल्ले से नकल, व्यवस्थापक समेत सात पर केस

आजमगढ़, 12 मार्च 2025:

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के प्रशासनिक दावों के बावजूद आजमगढ़ में एक बड़ा मामला सामने आया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रियंका सिंह इंटर कॉलेज, नरफोरा बिलारी में सामूहिक नकल कराई जा रही थी।

इस कॉलेज का संचालन अलीगढ़ के बीएसए राकेश कुमार सिंह की पत्नी के नाम पर होता है। यहां हुई नकल के मामले में केंद्र व्यवस्थापक सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

निरीक्षण के दौरान पकड़ी गई नकल

ये भी पढ़ें:

वाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजेश राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने मंगलवार को परीक्षा के निरीक्षण के दौरान देखा कि कक्षाओं में परीक्षार्थी खुलेआम नकल कर रहे थे। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक मौके पर ही मौजूद थे, लेकिन उन्होंने नकल रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। छापेमारी के बाद केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक, स्टाफ के अन्य सदस्य धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता, माधुरी, गंगा निषाद, अजय यादव और एक अज्ञात के खिलाफ कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Advertisement

नए केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति

जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक को तत्काल हटा दिया गया है और उनकी जगह शिवपाल मौर्य को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें  बहू के कमरे में मिला प्रेमी..दुबई से पति ने फोन पर दिया तलाक, पंचायत में तय हुई बहू-प्रेमी की शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link